देवप्रयाग-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोलेरो बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 5 से 6 लोगों के सवार होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ तथा स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव (रेस्क्यू) अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल खाई में उतरकर यात्रियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना स्थल दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।