खैरथल: खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल और पीएमओ-सीएमओ से प्राप्त लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।