पटियाली: ग्राम रामनगर में विधुत करंट की चपेट में आने से 1 भैंस की मौत, पशुपालक ने भैंस का कराया पोस्टमार्टम
पटियाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में विधुत करंट की चपेट में आने से एक भेंस की मौत हो गई। पशुपालक अभिनंदन ने बताया कि वह नहर में भेंस को पानी पिलाने ले गया था। नहर किनारे विधुत पोल और शीशम का खड़ा है। पोल के तार पेड़ से टकरा रहे थे, जिस कारण पेड़ में भी करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने भेंस का पोस्टमार्टम कराया।