कैराना: कैराना के जगनपुर गांव में विद्युत लाइन का रूट बदलने की मांग पर अड़े ग्रामीण, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह पहुंची
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर में ग्रामीणों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरने पर कंडेला, हिंगोखेड़ी व शेखूपुरा के ग्रामीण भी डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की ओर से प्रस्तावित 11 केवी विद्युत लाइन प्राथमिक विद्यालय और आबादी के बीच से ले जाने के कारण भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।