जांजगीर: जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष जांजगीर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।