हाजीपुर: डीएम वैशाली के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों का भौतिक सत्यापन, जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों में भंडारित उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।