पाटी: गणेश चतुर्थी और आगामी त्योहारों को लेकर पाटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, नियमों के पालन के सख्त निर्देश।
Pati, Barwani | Sep 13, 2026 गणेश चतुर्थी और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से थाना प्रभारी रामदास यादव और तहसीलदार बबली बर्डे ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य और गणेश उत्सव समिति मौजूद थे।