मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर की निगरानी में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, गणित में 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित
मुरैना में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं कलेक्टर की सख्ती और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही हैं।हायर सेकेंडरी में NSQF शारीरिक शिक्षा व AI विषय की परीक्षा में सभी 15 परीक्षार्थी शामिल हुए।वहीं हाईस्कूल गणित परीक्षा में 5357 में से 5186 विद्यार्थी उपस्थित रहे,जबकि 171 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।