उज्जैन ग्रामीण: भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर में जेल प्रहरी के बेटे ने सरकारी क्वार्टर में महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।