सहसवान: दहगवाँ से भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता शिव भक्तों के साथ आदि कैलाश के लिए रवाना हुए
दहगवाँ से भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता अपने साथियों के साथ आदि कैलाश, जिसे छोटा कैलाश, शिव कैलाश, बाबा कैलाश चोटी के नाम से भी जाना जाता है, के लिये रवाना हुये है। आदि कैलाश भारत के उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यह पर्वत श्रृंखला हिमालय का हिस्सा है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है।