होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम-हरदा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चर्चा की इस दौरान राज्यसभा सांसद ने मुलाकात के दौरान नर्मदापुरम टिमरनी हरदा और खंडवा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के व्यापार कृषि और आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है।