अनूपपुर: कलेक्टर ने नल-जल योजना में रियल टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश दिए, बिना अनुमति निर्माण पर पेनाल्टी तय
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और प्रशिक्षित ऑपरेटरों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।