कौंच: बिरासनी एट मोड़ पर सुरक्षित रास्ते की मांग तेज, दिव्यांगों और राहगीरों की जान पर बना खतरा
Konch, Jalaun | Jul 1, 2026 कोंच के ग्राम पंचायत बिरासनी के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित बिरासनी एट मोड़ पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। बुधवार सुबह 11 बजे लोगों का आरोप है कि यहां दिव्यांग व्यक्तियों को हाईवे तक पहुंचने के लिए 50 रुपये देकर वाहन की मदद लेनी पड़ती है। वहीं, आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में एक दिव्यांग बाइक सवार के गिरने की घटना भी सामने आई।