कोंडागांव: शोढ़ सिवनी मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच की उठाई मांग
कोण्डागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम शोढ़-सिवनी मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पूरी तरह जर्जर होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क उखड़ने लगी और अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। स्था