चौरीचौरा: प्रा.वि. तिलौली के ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखे ताईक्वांडो पंच और जीवन कौशल
विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तिलौली में आयोजित 16वें निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसके बाद आत्मरक्षा सत्र में बच्चों को ताईक्वांडो के पंच और अनुशासन की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य कला, पेपर कोलाज हुआ।