बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। मसौली चौराहे पर यूनियन बैंक के सामने तेज रफ्तार डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए।