बरेली: नाबालिग अपहरण केस में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट और पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी पक्ष द्वारा समझौते का दबाव बनाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि केस में नाम सामने आने के बाद उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। 1 फरवरी को गांव की दुकान पर बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पूरी घटना CCTV में कैद बताई गई है। पीड़िता ने झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका जताई है।