डुमरा: डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में औचक जांच, खराब एसी समेत कई व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बीती रात मरीज शत्रुघ्न शर्मा की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद हुए हंगामे और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मिली शिकायतों पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डुमरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार, सीओ डोली झा ने औचक निरीक्षण किया।