कहरा: शंकर चौक पर स्थापित गणेश प्रतिमा का भक्तिपूर्ण माहौल में विसर्जन किया गया, मौके पर बड़ी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे।
Kahara, Saharsa | Sep 17, 2024 शंकर चौक पर स्थापित गणेश प्रतिमा का आज भक्तिपूर्ण माहौल में विसर्जन कर दिया गया। बीते 10 दिनों से यहां गणेश प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से लगातार पूजा अर्चना जारी था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु नित रोज गणेश भगवान की पूजा अर्चना और आरती करते रहे। आज बड़े ही श्रद्धा व भक्ति से महिला पुरुष श्रद्धालु ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।