कहरा: नाबालिग को जहर देने का आरोप, सदरअस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, घटना सदर थाना कहरा का
Kahara, Saharsa | Sep 17, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा का है। जहां मृतिका का पड़ोसी राजा कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों को शादी करना था। इधर परिजनों ने लड़का की शादी तय कर दिया जिसका लड़की ने विरोध किया। वहीं प्रेमी पर प्रेमिका को घर बुलाकर जहर देने का परिजनों ने आरोप लगाया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।