मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने रचा इतिहास, ISO 9001 सर्टिफिकेट पाने वाला प्रदेश का अग्रणी कार्यालय बना
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सीओ सिराथू कार्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और सेवा मानकों को हासिल करते हुए ISO 9001 सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह सर्टिफिकेट न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है, बल्कि पुलिस प्रशासन में एक नई दिशा और मानक स्थापित करने का प्रतीक भी है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी है।