मंझनपुर: फरीदगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान
आज शनिवार की शाम 4:00 बजे लगभग लोगों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। तो लोगों द्वारा बताया गया कि यह वीडियो कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फरीद गंज का है। जहां पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। तो वहीं देखने में आया कि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और कहा कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत है