मंझनपुर: कौशाम्बी में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, जिलाधिकारी ने मंझनपुर में झंडारोहण कर दिलाई संविधान संकल्प की शपथ
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में रविवार को समय 9:30 बज राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।