मंझनपुर: मंझनपुर में एस.पी. मेमोरियल विद्यालय के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर निकाली ऐतिहासिक रैली, गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर
गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर एस.पी. मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंझनपुर मुख्यालय में रविवार को समय 11:30 बजे एक भव्य और प्रेरणादायक रैली निकालकर देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। तिरंगे की शान में लहराते झंडों और जोशीले नारों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।