नबीनगर: बरियावां गैस एजेंसी के पास खड़ी होंडा सिटी बनी शराब तस्करी का अड्डा, 292.5 लीटर देशी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बरियावां स्थित गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक होंडा सिटी कार की जांच की गई। तलाशी के दौरान कार से झारखंड निर्मित टनाका देशी