अनूपपुर: जिला चिकित्सालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानवता, सेवा और करुणा के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने प्रेरित किया गया ।