ग्वालियर गिर्द: पत्नी का आरोप: गैरमर्द से संबंध का आरोप लगाने वाले पति ने किया प्रताड़ित, घर से निकाला
सिकंदर कंपू क्षेत्र में रहने वाली पूनम कुशवाह ने अपने पति राजकुमार के आरोपों का खंडन किया है।पूनम का कहना है कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध नहीं है बल्कि पति राजकुमार ने उसकी 3 बेटी और एक बेटे सहित उसकी मारपीट करके घर से निकाल दिया है।उसके शरीर पर चोटों की निशान भी है।पहले राजकुमार ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए थे कि वह अपने प्रेमी को साथ रखने की बोल रही है