बांगड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पाली विधायक भीमराज भाटी को पिछले लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थी । इसे लेकर वह जनप्रतिनिधियों के साथ बांगड़ अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर हालत सुधारने के निर्देश बांगड़ अस्पताल अधीक्षक को दिए हे । इस मौके पर उन्होंने बांगड़ अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं ।