गुमला: बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की
Gumla, Gumla | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में मिली चुनावी सफलता की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद चौक पर जोरदार जश्न मनाया। सोमवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।