कोरिया जिले के बहुचर्चित हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों का निकला गया जुलूस।
कोरिया जिले के बहुचर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला। यह जुलूस पटना थाना परिसर से शुरू होकर आदर्श चौक पटना तक निकाला गया।
जुलूस के दौरान आरोपी "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है" जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और शेष पहलुओं की पड़ताल की जा रही है