दमोह: 20 पेट्रोल पंपो पर जांच,4 हजार लीटर डीजल जब्त,निरीक्षण में खुली पोल,दमोह कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 23, 2026 दमोह कलेक्टर की निर्देश पर पिछले दिनों पेट्रोल पंपों के निरीक्षण में दमोह जिले में कई पेट्रोल पंपों में गड़बड़ी की पोल खुल गई ,जिले में करीब 20 पेट्रोल पंपों के निरीक्षण में 4000 लीटर अतिरिक्त डीजल पाया गया जिसे जब्त कर राजसात की कार्रवाई की गई है। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने आज मंगलवार शाम 6 बजे मीडिया को कार्यवाही से अवगत कराया