पांडू: भुवनेश्वर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ पीएम श्री रतनाग स्कूल का दल
Pandu, Palamu | Aug 19, 2026 पीएम श्री यूपीजी +2 उच्च विद्यालय, रतनाग के 28 छात्र-छात्राओं एवं दो शिक्षकों का दल बुधवार को भुवनेश्वर के लिए एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुआ। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष एवं अभिभावकों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया।