Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

➡️ नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मकरोनिया, सागर में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों क़ो पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, शॉर्ट फिल्म/रील एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त संचालक, सागर संभाग कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी श्री राम कुमार गोस्वामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी" केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशे की बुराई से मुक्त बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। माय भारत सागर के उप निदेशक श्री रोहित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। श्रीमती कविता लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। श्री अर्पित पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मकरोनिया थाना के उप निरीक्षक श्री हेमंत पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं उससे जुड़े सामाजिक और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी तथा युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ए. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में डॉ. डी. एन. नामदेव, डॉ. दिव्या गुरु, डॉ. सुनील बाबू विश्वकर्मा, डॉ. राजेश चौधरी, श्री आर. सी. प्रजापति, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. नॉलेश राय, श्री जितेन्द्र राजपूत, श्री शुभम नामदेव, डॉ. तकल्लुम खान, डॉ. दीप्ति तोमर, डॉ. ऋतु विश्वकर्मा, डॉ. सत्या सोनी, डॉ. श्री नारायण पाण्डेय, सुश्री धारिणी ज्योतिवर्षी, डॉ. साकेत जैन, श्रीमती शशि राजपूत एवं श्री अनिल वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी श्री अनुज नामदेव (NYV), माय भारत सागर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्या सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

85 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मकरोनिया, सागर में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों क़ो पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, शॉर्ट फिल्म/रील एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त संचालक, सागर संभाग कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी श्री राम कुमार गोस्वामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी" केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशे की बुराई से मुक्त बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। माय भारत सागर के उप निदेशक श्री रोहित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। श्रीमती कविता लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। श्री अर्पित पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मकरोनिया थाना के उप निरीक्षक श्री हेमंत पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं उससे जुड़े सामाजिक और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी तथा युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ए. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में डॉ. डी. एन. नामदेव, डॉ. दिव्या गुरु, डॉ. सुनील बाबू विश्वकर्मा, डॉ. राजेश चौधरी, श्री आर. सी. प्रजापति, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. नॉलेश राय, श्री जितेन्द्र राजपूत, श्री शुभम नामदेव, डॉ. तकल्लुम खान, डॉ. दीप्ति तोमर, डॉ. ऋतु विश्वकर्मा, डॉ. सत्या सोनी, डॉ. श्री नारायण पाण्डेय, सुश्री धारिणी ज्योतिवर्षी, डॉ. साकेत जैन, श्रीमती शशि राजपूत एवं श्री अनिल वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी श्री अनुज नामदेव (NYV), माय भारत सागर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्या सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Sagar News