कटंगी: खमरिया में तहसीलदार के आदेश पर राजस्व टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया
कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरिया में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग ने गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की मदद से भूमि को खाली करवाया। खमरिया स्थित खसरा नंबर 94/15 की भूमि शासकीय भूमि है। इस जमीन पर गांव के ही निवासी मदन राउत ने अतिक्रमण कर कृषि कार्य किया था।