हनुमानगढ़: जिला स्तरीय नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बैठक में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई और जन जागरूकता अभियान के निर्देश दिए गए
जिले में नशे की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई ने की।