मुंगावली: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मुंगावली मंडी में पुलिस ने किसानों और व्यापारियों को किया साइबर अपराधों से सतर्क"
राज्यभर में चलाए जा रहे " सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत मुंगावली पुलिस ने रविवार को शाम लगभग चार बजे कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।