बरेली: बरेली में स्टैंड के नाम पर दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों से लाखों की अवैध वसूली का आरोप
बरेली शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ खुलेआम अवैध वसूली और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो रिक्शा टैम्पो चालक वेलफेयर एशोसिएशन, बरेली के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग स्टैंड के नाम पर दिन-रात जबरन वसूली कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल और अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि जो भी चालक स