गिरिडीह: ICR रोड निवासी बच्चा आयांश कुमार की तबियत बाथरूम क्लीनर लिक्विड पी लेने से स्कूल में बिगड़ी
ICR रोड निवासी बच्चा आयांश कुमार की तबियत सोमवार को बाथरूम क्लीनर लिक्विड पी लेने से स्कूल में बिगड़ गई। फिलहाल इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया गया कि तबीयत खराब होने पर उसे डोकानिया नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से इसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बच्चे के पिता अमित कुमार ने बताया कि इनका बच्चा जैन विद्यालय में पड़ता है।