गुनौर: घर के कुएं में डूबने से 7 वर्षीय मासूम राजबीर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Gunnor, Panna | Oct 20, 2026 अमानगंज। पन्ना जिले के अमानगंज में एक हृदयविदारक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना अमानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित राघव मोहल्ले की है, जहां घर के अंदर बने कुएं में डूबने से मासूम राजबीर कोरी की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।