मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी दबंगों द्वारा उसको गंदी-गंदी गालियां दी गई। व्यक्ति ने गालियों का विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है। शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।