मुगलसराय: कुंडा गांव के समीप गंगा नदी में डूबे किशोर का नहीं चला पता, NDRF ने सर्च ऑपरेशन रोका
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव स्थित गंगा नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद शाहिल का चार दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। 12 जून को गंगा घाट पर उसकी साइकिल, कपड़े और टोपी मिलने के बाद पुलिस व NDRF ने तलाश अभियान शुरू किया था। लगातार खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर गुरुवार दोपहर 01 बजे NDRF ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया।स्थानीय स्तर पर तलाश जारी है।