कानपुर: जेल से कोर्ट में पेशी पर आए शातिर लुटेरे ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफलता पाई
कानपुर जेल से कोर्ट में पेशी पर आया शातिर लुटेरा आरिफ उर्फ माठा सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कोतवाली थाने में भागे हुए लुटेरे और लापरवाही बरतने वाले दोनों कांस्टेबल सत्यम सिंह और सनी चौधरी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।