कानपुर: सरसैया घाट स्थित निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
सरसैया घाट स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कार्य में शिथिलता बरतने व कम गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।जिला अधिकारी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया पार्किंग का निर्माण कार्य सितंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।