कानपुर: कल्याणपुर में थाईलैंड नक्षत्र रेस्टोरेंट में खुलेआम चल रहा हुक्का बार, फोटो हुई वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाईलैंड नक्षत्र रेस्टोरेंट में खुलेआम हुक्का बार संचालित किया जा रहा है।हुक्का बार संचालित होने का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई।पुलिस आयुक्त ने फोटो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5 बजे बताया जांच की जा रही है।