जगदलपुर: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर में डिजिटाईजेशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया
छ.ग. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी, कोण्डागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, जगदलपुर एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के डिजिटाईजेशन सेंटर तथा उच्च न्यायालय के फास्टर सेल एवं ई-सर्टिफाइड कॉपी का वर्चुअल उद्घाटन किया।जिला न्यायालयों में अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण की योजना एक बहुप्रतिक्षित योजना थी ।