जगदलपुर: गीदम नाका के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर में घुसा, कोई हताहत नहीं, पूर्व पार्षद ने ब्रेकर की मांग की
पुराने गीदम नाका के पास जगदलपुर की ओर जा रहा ट्रैक्टर सामने से आते कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के बीच घुस गया। इसमें जनमानस को कोई हानि नहीं हुई। लेकिन राजेंद्र नगर वार्ड के पुराने गीदम नाका मोहल्ले में पूरे वार्ड में लाइट गुल रही। इसके बाद पूर्व पार्षद और वार्ड वासियों ने इस रोड में ब्रेकर की मांग की है।