कटंगी: वन्य प्राणी तेंदुए का आंतक, वन विभाग ने करीब आधा दर्जन गांवों में किया अलर्ट, बोलडोगरी गांव में किया श्वान का शिकार
वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम धनकोषा में 25 मार्च को हिंसक वन्य प्राणी तेंदुए ने वानर के शिकार की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की थी। इस बीच वन्य प्राणी ने धनकोषा से महज करीब 03 किमी. की दूरी पर स्थित बोलडोगरी गांव में श्वान का शिकार कर नीम के पेड़ पर टांग दिया।