बांधवगढ़: सरावगी ट्रेडर्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 618 बोरी खाद और 1600 बोरी बीज जब्त
उमरिया जिले के बांधवगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने खाद और बीज के संदिग्ध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लालपुर साईं कॉलोनी स्थित सरावगी ट्रेडर्स के गोदाम को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद 618 बोरी खाद और करीब 1600 बोरी बीज जब्त किए गए। मौके पर एक ट्रक से बीज अनलोड होते भी पाया गया। जब्त किया गया है।