गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में एक महिला ने खुद को करंट लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की डायल 100 ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनो की जानकारी के मुताबिक, महिला का पति शराब पीने का आदी है। जिससे पूरा परिवार परेशान है। पत्नी ने कुलर के तार पकड़ कर खुद को करंट लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। तेज करंट लगने से महिला बेहोश हो गई। डायल 100 की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है।