गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक ली, समुदाय के उत्थान हेतु दिए निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में मंगलवार को 12 बजे जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए कार्य किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये आवश्यक है कि वे शिक्षित हों, जिससे कि ट्रांसजेंडर समाज का विकास हो।